फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   thept in krari police station area

लहना गांव में किसान के घर चोरी

Sun, 13 Mar 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
बेखौफ चोरों का कहर रोजाना करारी इलाके में टूट रहा है। शुक्रवार की रात भी लहना गांव के एक किसान के घर चोरी हो गई। सेंध काटकर चोर बर्तन, कपड़े, खाद्यान्न समेत हजारों रुपये का सामान समेट ले गए। भुक्तभोगी की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है। वहीं रात में हुई घटना से गांववालों में दहशत है।
विज्ञापन

करारी थाना क्षेत्र के लहना गांव निवासी सर्वजीत कुमार पुत्र विजई के घर शुक्रवार की रात सेंध काटकर चोर घुस गए। कमरों में रखे पुराने पीतल, तांबे के बर्तनों के अलावा चोरों ने कपड़े, खाद्यान्न आदि हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। इतना ही नहीं आंगन में बंधी उसकी बकरी भी खोलकर उठा ले गए। घटना की जानकारी घरवालों को सुबह जागने पर हुई। घर की दीवार में कटी सेंध और कमरों में बिखरा सामान देख महिलाएं चीखने-चिल्लाने लगी। चीख-पुकार पर परिवार के सदस्यों के साथ गांववालों के होश उड़ गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर आई करारी पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटनास्थल की जांच के साथ पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं रात हुई घटना से ग्रामीणों में दहशत है। बता दें कि इन दिनों चोरों का कहर करारी इलाके में आए दिन टूट रहा है। बृहस्पतिवार की रात भी करारी कस्बे में सीमेंट-सरिया की दुकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान उठा ले गए थे। बृहस्पतिवार की रात ही तीन दुकान और एक मकान में भी चोरी की कोशिश की गई थी, लेकिन जगहट के कारण चोरों को भागना पड़ा था। करीब 6 महीने से आए दिन इलाके में चोरी की घटनाएं हो रही है। पर, अब तक एक भी घटना की पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। लोगों में आक्रोश है कि पुलिस सिर्फ रिपोर्ट दर्ज करने तक सिमटी है। रात में गश्त नहीं होने से बेखौफ चोर कस्बे और आसपास के गांवों में वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed