फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Weather will change, possibility of storm, rain and hailstorm

Kasganj News: बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Fri, 01 May 2026 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में 5 मई को मौसम अचानक करवट ले सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तेज हवाओं, हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका जताई है। इस मौसम बदलाव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, 5 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विशेष रूप से मौसम बिगड़ने की आशंका है। इस दौरान तेज सतही हवाएं चलेंगी और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी खतरा है।
विज्ञापन

जिले में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। आर्द्रता का स्तर भी अधिक रहने की संभावना है। अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 74 से 83 प्रतिशत और न्यूनतम 42 से 46 फीसदी के बीच रह सकती है। उमस के कारण गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। हवा की दिशा दक्षिण-पूर्व तथा उत्तर-पूर्व रहने का अनुमान है, जबकि हवा की गति 15 से 21 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र मोहनपुरा के वैज्ञानिक आकाश ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने खुले स्थानों पर न रुकने, बिजली गिरने पर सुरक्षित स्थान पर शरण लेने और किसानों को फसलों की सुरक्षा के उपाय करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed