फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   uncle caught snake and took him to hospital In Kasganj when snake bit his nephew

UP News: भतीजे को सांप ने डसा... तो चाचा उसे पकड़कर पहुंचा अस्पताल; देखकर स्वास्थ्य कर्मियों में मची खलबली

Sun, 08 Sep 2024 08:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Sep 2024 08:37 PM IST
सार

भतीजे को सांप ने डस लिया तो चाचा उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचा। देखकर स्वास्थ्य कर्मियों में खलबली मच गई। 

विज्ञापन
uncle caught snake and took him to hospital In Kasganj when snake bit his nephew
भतीजे को सांप ने डसा... तो चाचा उसे पकड़कर पहुंचा अस्पताल - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में सांप ने युवक को डस लिया। उसके चाचा ने सांप को पकड़कर बाल्टी में कैद कर लिया। भतीजे को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाते समय सर्प को साथ में ले आया। सांप को देखते ही अस्पताल में खलबली मच गई। 

विज्ञापन


नगला लोधी गांव निवासी सचिन (20) अपने घर में काम कर रहा था, तभी उसे  सर्प ने डस लिया। उसने अपनी मदद के लिए चीख पुकार मचा दी। चीख पुकार सुनकर उसके चाचा मेघ सिंह व अन्य परिजन मौके पर आ गए। सांप के डसने की जानकारी मिलने पर चाचा ने तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन


चाचा ने सांप को पकड़ कर बाल्टी बंद कर लिया। सांप के डसने से युवक  बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद परिजन व ग्रामीण उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल आते समय सांप को साथ में लाना नहीं भूले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. संजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि सर्प दंश से पीड़ित एक युवक को जिला अस्पताल लाया गया था। युवक के साथ उसके परिवार के लोग सांप को भी साथ में ले आए। युवक का उपचार किया गया। इलाज के बाद  युवक की हालत में सुधार आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed