{"_id":"66ddbdaccfdc6e224e011861","slug":"uncle-caught-snake-and-took-him-to-hospital-in-kasganj-when-snake-bit-his-nephew-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: भतीजे को सांप ने डसा... तो चाचा उसे पकड़कर पहुंचा अस्पताल; देखकर स्वास्थ्य कर्मियों में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: भतीजे को सांप ने डसा... तो चाचा उसे पकड़कर पहुंचा अस्पताल; देखकर स्वास्थ्य कर्मियों में मची खलबली
Sun, 08 Sep 2024 08:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 08 Sep 2024 08:37 PM IST
सार
भतीजे को सांप ने डस लिया तो चाचा उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचा। देखकर स्वास्थ्य कर्मियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
भतीजे को सांप ने डसा... तो चाचा उसे पकड़कर पहुंचा अस्पताल
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में सांप ने युवक को डस लिया। उसके चाचा ने सांप को पकड़कर बाल्टी में कैद कर लिया। भतीजे को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाते समय सर्प को साथ में ले आया। सांप को देखते ही अस्पताल में खलबली मच गई।
विज्ञापन
नगला लोधी गांव निवासी सचिन (20) अपने घर में काम कर रहा था, तभी उसे सर्प ने डस लिया। उसने अपनी मदद के लिए चीख पुकार मचा दी। चीख पुकार सुनकर उसके चाचा मेघ सिंह व अन्य परिजन मौके पर आ गए। सांप के डसने की जानकारी मिलने पर चाचा ने तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
चाचा ने सांप को पकड़ कर बाल्टी बंद कर लिया। सांप के डसने से युवक बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद परिजन व ग्रामीण उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल आते समय सांप को साथ में लाना नहीं भूले।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. संजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि सर्प दंश से पीड़ित एक युवक को जिला अस्पताल लाया गया था। युवक के साथ उसके परिवार के लोग सांप को भी साथ में ले आए। युवक का उपचार किया गया। इलाज के बाद युवक की हालत में सुधार आ गया।