{"_id":"64c9ed30f21853123d0f2b4a","slug":"tomato-sold-for-four-hundred-per-kg-in-mandi-of-kasganj-2023-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टमाटर के दाम ने किया बेबस: आंखों से आंसू निकाल रहे नए रेट, लोग बोले- अब तो बस सपने में दिखता है, किचन में नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टमाटर के दाम ने किया बेबस: आंखों से आंसू निकाल रहे नए रेट, लोग बोले- अब तो बस सपने में दिखता है, किचन में नहीं
Wed, 02 Aug 2023 11:14 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:14 AM IST
सार
कासगंज में टमाटर के दाम ने लोगों को बेबस कर दिया है। खरीदते समय नए रेट लोगों की आंखों से आंसू निकाल रहे हैं। लोग बोले- अब तो बस सपने में दिखता है, किचन में नहीं।
विज्ञापन
Tomato, टमाटर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में मंगलवार को बाजार में टमाटर की कीमतों में रिकार्ड तेजी देखी गई। फुटकर में टमाटर 400 रुपये किलो के भाव पर बिका। थोक मंडी में आवक न होने से बाजार में इसकी किल्लत हो गई। अन्य सब्जियों की कीमतों में भी तेजी का रुख रहा।
विज्ञापन
टमाटर अब लोगों की पहुंच से दूर हो चुका है। इस समय जिले में कर्नाटक का टमाटर आ रहा है। आगरा होकर इसकी आपूर्ति होती है। देश भर में चल रहे बाढ़ के हालातों के बीच टमाटर की आवक पर काफी असर पड़ा है। बाहर की मंडी में कीमतें बढ़ने पर थोक कारोबारियों ने टमाटर को मंडी में नहीं मंगाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
विज्ञापन
यहां एक दिन में लगभग 1500 किलो तक की शहर में टमाटर की इन दिनों खपत हो रही है। फुटकर सब्जी कारोबारियों को मंडी में टमाटर नहीं मिल सका। फुटकर मंडी में दो तीन दुकानों पर ही टमाटर उपलब्ध रहा। यह टमाटर भी एक दिन पहले मंडी से खरीद कर लाया गया जो बिक्री से बच गया था। इससे विक्रेताओं ने इसे मनमाने दामों पर बिक्री किया 150 रुपये किलो तक बिक्री हो रहा टमाटर 400 रुपये किलो के भाव में बिक्री हुआ।
यह भी पढ़ेंः- सेहत की बात: वायरल बुखार-मांसपेशियों में दर्द...फिर हो गया आई फ्लू; ओपीडी में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या
यह भी पढ़ेंः- सेहत की बात: वायरल बुखार-मांसपेशियों में दर्द...फिर हो गया आई फ्लू; ओपीडी में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या
जिले में पहली बार टमाटर इतनी अधिक कीमतों पर बिका है। यदि थोक कारोबारी टमाटर नहीं मंगाएंगे तो शीघ्र ही बाजार से टमाटर पूरी तरह से गायब हो जाएगा। बाजार में अन्य सब्जियों की कीमतों में भी तेजी देखी गई। शिमला 200 रुपये किलो, पत्ता गोभी 60 रुपये किलो, धनिया 300 रुपये किलो के भाव पर बिका। सब्जी खरीदने पहुंचे लोगों ने कहा कि टमाटर तो अब केवल सपने में ही रह गया है। खाने से तो गायब हो गया है।