{"_id":"696fdc81b39499115207fb5e","slug":"they-chanted-slogans-in-protest-against-the-new-ugc-policy-kasganj-news-c-175-1-kas1001-142412-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: यूजीसी की नई नीति के विरोध में की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: यूजीसी की नई नीति के विरोध में की नारेबाजी
Wed, 21 Jan 2026 01:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो15सोरोंजी में आक्रोश जताते लोग। संवाद
- फोटो : बुलेट से पटाखे बजाने पर 52 हजार का चालान
सोरोंजी। तीर्थनगरी की गंगा भक्ति समिति ने मंगलवार को द्वारकाधीश मंदिर चौराहे पर यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के नए नियमों पर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। वहीं नीट पीजी में -40 अंक लाने वाले आरक्षित वर्ग के छात्रों को स्पेशलिस्ट डॉक्टर बनाए जाने के फैसले को गलत बताया। समिति के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लेकर नारेबाज़ी करते हुए इन्हें निरस्त करने की मांग की।
समिति अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने कहा कि यूजीसी के नए नियमों के तहत अब कॉलेजों में बनने वाली इक्विटी कमेटी में सामान्य वर्ग के लिए कोई अनिवार्य जगह नहीं है। अगर कमेटी में केवल विशेष वर्ग के लोग होंगे, तो निष्पक्ष जांच की उम्मीद कैसे की जा सकती है। भरत त्रिगुणायत ने कहा कि नीट पीजी परीक्षा में -40 अंक लाने वाले विशेष वर्ग के छात्र अब स्पेशलिस्ट डॉक्टर बनेंगे। यह नियम बेहद ही आपत्तिजनक है। इस दौरान अजय बड़गैया, मुकेश निर्भय, विक्की पसनावत, अतुल महेरे, गोविंद उपाध्याय, मनु तिवारी, भूरा बड़गैया, भोला चौधरी, अनुज दुबे आदि मौजूद रहे।