{"_id":"696fddd5de033487e80ade5c","slug":"the-surge-in-white-metal-prices-is-a-boon-for-investors-kasganj-news-c-175-1-kas1001-142429-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सफेद धातु के दाम में तेजी से निवेशकों की चांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सफेद धातु के दाम में तेजी से निवेशकों की चांदी
Wed, 21 Jan 2026 01:26 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो35तपन बिड़ला,सराफा कारोबारी। संवाद
कासगंज। लगातार चांदी की कीमत बढ़ रही है। पहली से 20 जनवरी तक चांदी की कीमतों में करीब 80 हजार रुपये प्रतिकिलो की वृद्धि हो चुकी है। सफेद धातु में तेजी से निवेश करने वालों की चांदी हो रही है, लेकिन शादी विवाह वाले परिवार व घरेलू जरूरत के वाले लोग चांदी की तेजी से परेशान हैं। अब बिछिया, पायल खरीद पाना भी मुश्किल हो गया है।
फुटकर चांदी के जेवरों की बिक्री काफी गिर गई है। सराफा कारोबारी करीब 60 फीसदी तक कारोबार प्रभावित होने की बात कह रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि इस समय शादी विवाह वाले परिवार ही बेटी और बहू के लिए बिछिया, पायल व अन्य चांदी के आभूषण हल्के वजन में ले रहे हैं। सामान्य तौर पर जो महिलाएं आभूषणों की खरीदारी करतीं थीं वह नदारद हैं। कीमतों में वृद्धि के पीछे माल की आपूर्ति न होना बढ़ा कारण है। बाजार में चांदी की उपलब्धता कम हुई है। क्योंकि निवेशकों ने चांदी की बिकवाली कीमतों में और वृद्धि का रुझान देखते हुए रोक दी है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अशांति को भी चांदी में तेजी का कारण बताया जा रहा है। वहीं कारोबारी यह भी बताते हैं कि चांदी का व्यवसायिक प्रयोग बढ़ा है। कारोबारियों का कहना है कि अब चांदी की कीमतें इतनी बढ़ चुकी हैं कि नए निवेशक इस तेजी में निवेश करने से कतरा रहे हैं। की अच्छी हेडिंग लगाएं
- इस समय चांदी की बढ़ती कीमतों के कारण चांदी के जेवर का कारोबार करीब 60 फीसदी तक प्रभावित है। केवल शादी विवाह वाले परिवार ही खरीदारी कर रहे हैं। बजट को देखते हुए हल्के वजन के आभूषण ले रहे हैं। - तपन बिड़ला, सराफा कारोबारी
विज्ञापन
- बाजार में कच्ची चांदी का अभाव होने लगा है। क्योंकि निवेशक चांदी की बढ़ती कीमतों के कारण बिकवाली नहीं कर रहे। दुकान पर चांदी का जेवर खरीदने के लिए बहुत कम लोग पहुंच रहे हैं। कीमतें पूछने के बाद कई ग्राहक वापस लौट जाते हैं। - सत्यप्रकाश गहलोत, सराफा कारोबारी