{"_id":"69ed027a694d41cd600d43b2","slug":"the-opposition-has-always-cheated-women-kasganj-news-c-175-1-kas1001-146761-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ''विपक्षियों ने हमेशा महिलाओं के साथ किया छल''","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ''विपक्षियों ने हमेशा महिलाओं के साथ किया छल''
विज्ञापन
फोटो32नगरिया में भाजपा जन आक्रोश पद यात्रा में शामिल महिलाएं । संवाद
- फोटो : 1
सोरोंजी। भाजपा नगरिया मंडल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विपक्षी दलों की ओर से विरोध किए जाने पर जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का आयोजन मंडलाध्यक्ष मनोज चौहान के नेतृत्व में किया गया।
पदयात्रा का शुभारंभ दुर्गा मंदिर से मुख्य अतिथि जिलामंत्री विजयलक्ष्मी कश्यप ने झंडी दिखाकर किया। पदयात्रा में शामिल महिलाओं ने विपक्षी दलों के विरोध में नारे लगाए। सभी हाथों में स्लोगन लिखी पट्टिकाएं और भाजपा के झंडे लेकर चल रहीं थी। यात्रा का समापन गन्ना समिति कार्यालय पर हुआ।
जिलामंत्री विजयलक्ष्मी कश्यप ने कहा कि कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी पार्टियों ने हमेशा महिलाओं के साथ छल करने का काम किया है। मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि विपक्षी दलों की मानसिकता महिला विरोधी रही है जबकि भाजपा ने हमेशा मातृशक्ति का सम्मान किया है।
विज्ञापन
पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजेंद्र सिंह गौर ने कहा कि अब ये 21वीं सदी का भारत है जिसमें सभी साथ मिलकर चलेंगे तभी देश आगे बढ़ेगा। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी सोलंकी ने कहा कि 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना है तो आधी आबादी को समुचित भागीदारी देनी ही होगी।
कार्यक्रम को महिला मोर्चा की जिला मंत्री प्रियंका पुंढीर और नीलम सोलंकी ने भी संबोधित किया। इस दौरान शिवा सोलंकी, निदा खान, हिमानी मौर्य , प्रधान पूनम बघेल, मणि गांधी, प्रिया कश्यप, आशा साहू, नेहा चौहान, कुमकुम बघेल और लवली सोलंकी आदि मौजूद रहीं।