{"_id":"69596004c779932bfb0a7679","slug":"the-old-woman-who-went-to-collect-firewood-from-the-field-went-missing-kasganj-news-c-175-1-kas1003-141706-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: खेत से कंडे लेने गई वृद्धा लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: खेत से कंडे लेने गई वृद्धा लापता
Sat, 03 Jan 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
पटियाली। सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले खेत पर कंडे लेने गई एक वृद्धा लापता हो गई थी। पुलिस ने शनिवार को फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि, कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
गांव खिजरपुर निवासी राम कुमारी देवी (62) पत्नी अभिलाख सिंह बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9 बजे अपने घर से खेत में कंडे लेने गई थीं। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक महिला का कोई पता नहीं चल सका।
परिजन ने शुक्रवार को थाना सुन्नगढ़ी में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद रिश्तेदारों और परिचितों को सूचना दी गई। शनिवार की दोपहर थाना पुलिस के साथ पहुंची फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। खोजबीन के लिए डॉग स्क्वॉड को भी छोड़ा गया, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन
महिला के अचानक लापता होने से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। अनहोनी की आशंका के चलते परेशान है। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि महिला की तलाश के लिए पुलिस, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीमों को लगाया गया है। बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद