फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Sending photos is not enough; community participation will now be mandatory.

Kasganj News: फोटो भेजना काफी नहीं, अब समुदाय की भागीदारी होगी अनिवार्य

Wed, 23 Sep 2026 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के स्वरूप में बड़ा बदलाव किया गया है। अब केवल सफाई कार्यों के फोटो भेजना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि उसमें समुदाय की सक्रिय भागीदारी दिखानी भी अनिवार्य कर दी गई है। 17 अक्तूबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी (डिपोआरओ) ने सभी विकासखंडों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक विकासखंड से प्रतिदिन स्वच्छता अभियान और श्रमदान से जुड़ी गतिविधियों के पांच-पांच चयनित फोटो और वीडियो भेजने होंगे। डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने सभी एडीओ पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि गतिविधियों की नियमित निगरानी कर चयनित फोटो-वीडियो खूबसूरत कासगंज ग्रुप पर भेजे जाएं।
विज्ञापन

यह सामग्री ओडीएफ वार रूम के माध्यम से परखी जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि भेजी गई तस्वीरें अभियान की जमीनी हकीकत को दर्शाती हैं।
अभियान के दौरान ग्रामीणों और आम नागरिकों की सहभागिता के साथ श्रमदान करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इन सभी चयनित फोटो और वीडियो को भारत सरकार के आधिकारिक स्वच्छता पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, जिसके लिए सामग्री की गुणवत्ता और स्पष्टता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed