फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Selection of players for divisional-level wrestling

Kasganj News: मंडल स्तरीय कुश्ती के लिए खिलाड़ियों का चयन

Mon, 10 Aug 2026 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 10 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंडल स्तरीय कुश्ती ट्रायल के लिए स्थान पक्का किया है। उत्तर प्रदेश केसरी, उत्तर प्रदेश कुमार और वीर अभिमन्यु उत्तर प्रदेश वर्ग में खिलाड़ियों का चयन मंडल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। उत्तर प्रदेश केसरी के 80 किलोग्राम भार वर्ग में अंश, बिट्टू, सनी और कृष्णकांत का चयन हुआ है। वहीं उत्तर प्रदेश कुमार के 65 से 80 किलोग्राम भार वर्ग में वंश, सचिन और सागर मंडल के लिए चुने गए हैं। वीर अभिमन्यु उत्तर प्रदेश के 55 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में दुष्यंत, दीपांशु और जीतू का चयन किया गया है। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता मंगलवार को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में दोपहर दो बजे से आयोजित होगी। चयनित पहलवान प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रदेश स्तरीय प्राइजमनी कुश्ती प्रतियोगिता 16 और 17 अगस्त को गोरखपुर में आयोजित की जाएगी। जिले के खिलाड़ियों के चयन से खेल प्रेमियों और पहलवानों में उत्साह है। उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने चयनित खिलाड़ियों से समय से मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed