{"_id":"698df850e53867d98b0ff004","slug":"sdm-gets-angry-after-seeing-mismanagement-at-kadarganj-ganga-ghat-kasganj-news-c-175-1-kas1003-143411-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कादरगंज गंगा घाट पर बदइंतजामी देख भड़के एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कादरगंज गंगा घाट पर बदइंतजामी देख भड़के एसडीएम
विज्ञापन
फोटो 45 गंजडुंडवारा कादरगंज गंगा घाट का निरीक्षण करते एसडीएम प्रदीप कुमार विमल व सीओ संदीप कुमा
पटियाली। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अमला एक्शन मोड में नजर आया। एसडीएम प्रदीप कुमार विमल और सीओ संदीप वर्मा ने कादरगंज गंगा घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान इंतजामों में लापरवाही मिलने पर एसडीएम भड़क उठे।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम को घाट पर सुरक्षा के लिए वॉच टावर नहीं मिले। इसके अलावा महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था भी नहीं दिखाई दी। सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण सीसीटीवी कैमरे भी अब तक नहीं लगाए गए। घाट पर अव्यवस्था को देख एसडीएम का पारा चढ़ गया और उन्होंने मौके पर मौजूद जिला पंचायत के अधिकारियों व कर्मचारियों को को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि तत्काल वॉच टावर, चेंजिंग रूम और कैमरों की स्थापना की जाए। एसडीएम ने बताया ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीओ संदीप वर्मा ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। हर पहलू पर पैनी नजर रखी जा रही है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालु सुरक्षित स्नान कर जल भर सकें।