फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Screens, stress, and fast food are disrupting adolescent girls' hormonal balance.

Kasganj News: नाकाफी रहा इंतजाम, जाम में फंसे रहे वाहन

Sun, 17 May 2026 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Screens, stress, and fast food are disrupting adolescent girls' hormonal balance.
फोटो 36 - सोरोंजी कछला गेट रेलवे क्रासिंग पर मरम्मत का कार्य होने के कारण लगा जाम। स्रोत : संवा
सोरोंजी। तीर्थनगरी के कछला गेट स्थित रेलवे समपार संख्या 299 पर रेलवे लाइनों के वार्षिक मरम्मत कार्य के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार रात 12 बजे से रविवार सुबह 7 बजे तक करीब सात घंटे रेलवे क्रॉसिंग पूरी तरह बंद रही।
विज्ञापन


मरम्मत कार्य के दाैरान यातायात सुचारू रखने के लिए रेलवे फाटक के बराबर से सहावर मार्ग की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से वाहन निकाले गए। यह इंतजाम नाकाफी साबित हुआ। रास्ता बेहद संकरा और गड्ढायुक्त होने के कारण जाम लग गया। रात के अंधेरे में गड्ढों के बीच रेंगते वाहन से चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

------------------
सड़क किनारे गुजारनी पड़ी रात

सोरोंजी। क्रॉसिंग बंद होने की जानकारी न होने की वजह से बदायूं और मथुरा की ओर जाने वाले सैकड़ों वाहन रातभर कछला गेट के दोनों ओर फंसे रहे। कई बस और ट्रक चालकों ने रात में सड़क किनारे ही गाड़ियां खड़ी कर दीं। सुबह तक रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह 7 बजे जब मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद फाटक खोला गया, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed