{"_id":"6ab416c9a54acebf260574a2","slug":"when-he-was-refused-to-drink-alcohol-he-hanged-himself-and-was-referred-kasganj-news-c-175-1-agr1054-154325-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: शराब पीने से मना किया तो लगाया फंदा, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: शराब पीने से मना किया तो लगाया फंदा, रेफर
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना के गांव फिरोजपुर में पत्नी के शराब पीने से मना करने पर पति ने फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टर ने उसे अलीगढ़ रेफर किया है।
गांव फिरोजपुर निवासी उमेश (45) पुत्र मोहन लाल ने बुधवार की सुबह 7:30 बजे खेत में पेड़ से दुपट्टा बांधकर फंदा लगा लिया। जब उनकी पत्नी सोमवती ने उमेश को फंदे पर लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई।
आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। आनन-फानन में उन्हें फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवती ने बताया कि उनका पति शराब पीता है। मना करने पर वह आए दिन विवाद करता है। उन्होंने बताया कि शराब पीने से मना करने पर पति ने यह कदम उठाया है। उनकी चार बेटियां हैं। वह गांव के सरकारी स्कूल में रसोईया के पद पर काम करती हैं। संवाद