फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   robbers looted e-rickshaw by giving drugs to driver in cold drink In Kasganj

Kasganj: ई-रिक्शा व मोबाइल लूट ले गए लुटेरे, कोल्ड ड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ, बेहोश होने पर लेकर फरार

Sat, 04 Mar 2023 09:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Mar 2023 09:38 PM IST
सार

कासगंज में सवारी बनकर बैठे लुटेरों ने ई-रिक्शा लूट की वारदात को अंजाम दिया। चालक को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसका ई-रिक्शा और मोबाइल लूट ले गए।
 

विज्ञापन
robbers looted e-rickshaw by giving drugs to driver in cold drink In Kasganj
ई-रिक्शा लूट ले गए (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में लुटेरों ने ई-रिक्शा चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। उसे होश आया तो वह थाना पहुंचा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस लुटेरों की तलाश करने में जुटी है।

विज्ञापन


मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। नेत्रपाल गांव निवासी विशाल ई-रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया वह बीती 2 फरवरी को वह रोडवेज बस स्टैंड से बिलराम गेट चौराहे की ओर जा रहा था। तभी तीन अज्ञात सवारियों ने ई-रिक्शा को रोका और नदरई जाने की बात की। इस पर वह नदरई जाने को राजी हो गया। 

विज्ञापन

पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है

बांकनेर के पास पहुंचा तो सवारियों ने खुद कोल्ड ड्रिंक पिया। इसके बाद उसे भी पिलाया। पता नहीं चला कि उन्होंने कोल्ड ड्रिंक में कब नशीला पाउडर मिला दिया। इससे वह बेहोश हो गया। तीनों लुटेरे उसका ई रिक्शा, मोबाइल लूट ले गए। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ई-रिक्शा लुटेरों की तलाश में जुटी है। इंस्पेक्टर वीपी गिरी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed