फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Road caves in near Mamon village on the Bareilly four-lane highway; vehicles getting stuck in deep potholes.

Kasganj News: बरेली फोरलेन पर मामों गांव के पास सड़क धंसी, गहरे गड्ढे में फंस रहे वाहन

Thu, 09 Jul 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 09 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Road caves in near Mamon village on the Bareilly four-lane highway; vehicles getting stuck in deep potholes.
फोटो27कासगंज में बरेली फोर लेन मार्ग पर मामों गांव के पास जलभराव के बीच सड़क में हुए गड्ढों
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। मानसून की बारिश ने जिले की प्रमुख सड़कों की सूरत बिगाड़ कर रख दी है, जिससे राहगीरों के लिए सफर बेहद जोखिम भरा हो गया है। बरेली फोरलेन पर मामों गांव के समीप सड़क धंसने से गहरा गड्ढा बन गया है, तो वहीं अमांपुर रोड पर हुए भीषण जलभराव के कारण आए दिन दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा पलट रहे हैं। समय रहते यदि इन मार्गों की मरम्मत और जलनिकासी के मुकम्मल इंतजाम नहीं किए गए, तो यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

बरेली फोरलेन पर मामों गांव के पास जलभराव के चलते सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं और वहां गहरा गड्ढा बन गया है। इसमें बारिश का पानी भरे रहने के कारण वाहन चालकों को इसकी गहराई का अंदाजा नहीं मिल पाता। दिन के वक्त जैसे-तैसे वाहन निकल जाते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में यह गड्ढा जानलेवा साबित हो रहा है। स्थानीय ग्रामीण चंद्रपाल ने बताया कि सोरों की ओर जाने वाले दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा इस गड्ढे में फंसकर अनियंत्रित हो जाते हैं, जिससे गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। मंडी समिति द्वारा अहरौली क्रॉसिंग से मंडी की तरफ बनाई गई सड़क भी पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।कमोबेश यही हाल शहर के अमांपुर रोड का है, जहां प्राथमिक विद्यालय के पास लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीण दुष्यंत गौतम ने बताया कि सड़क पर घुटनों तक पानी जमा होने के कारण रोजाना ई-रिक्शा और बाइकें पलट रही हैं। इस मार्ग को लेकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और जिला स्तरीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, मगर नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। राहगीरों और वाहन चालकों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त मार्गों की तत्काल मरम्मत और जलनिकासी सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed