{"_id":"6a8b37079b2a0853be08feca","slug":"relief-for-bengaluru-bound-passengers-special-train-now-becomes-a-regular-express-kasganj-news-c-175-1-agr1054-152637-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बंगलूरू जाने वाले यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बंगलूरू जाने वाले यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस बनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बंगलूरू जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने एक बड़ी सौगात दी है। लालकुआं और बंगलूरू सिटी के बीच अब तक संचालित होने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलाने का निर्णय लिया गया है।
इस नई लालकुआं-बंगलूरू सिटी-लालकुआं साप्ताहिक एक्सप्रेस का विधिवत संचालन आगामी 19 सितंबर से शुरू हो जाएगा। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, ट्रेन संख्या 15302 लालकुआं-बंगलूरू सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को लालकुआं से शाम 5:45 बजे चलकर रात 9:50 बजे कासगंज पहुंचेगी।
यहां से हाथरस सिटी, मथुरा, आगरा कैंट, भोपाल, नागपुर और विजयवाड़ा जैसे प्रमुख स्टेशनों से गुजरते हुए यह ट्रेन तीसरे दिन दोपहर 3:25 बजे बंगलूरू सिटी पहुंचेगी। वापसी के लिए ट्रेन संख्या 15301 बंगलूरू सिटी-लालकुआं साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार सुबह 7:15 बजे बंगलूरू से रवाना होगी।
विज्ञापन
यह ट्रेन इसी निर्धारित मार्ग से होते हुए तीसरे दिन तड़के 4:15 बजे कासगंज और सुबह 9:05 बजे लालकुआं पहुंचेगी। कुल 18 कोच वाली इस ट्रेन के नियमित हो जाने से यात्रियों को अब बंगलूरू सहित अन्य शहरों तक आने-जाने में भारी सुविधा मिलेगी।