फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   railway sent devotees to their destinations by special trains After accident at Bhole Baba satsang in hathras

हाथरस हादसा: सत्संग में हादसे बाद रेलवे ने विशेष ट्रेनों से श्रद्धालुओं को किया रवाना, चलाईं तीन विशेष ट्रेनें

Wed, 03 Jul 2024 06:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 Jul 2024 06:57 PM IST
सार

हाथरस में सत्संग में हादसे बाद रेलवे ने विशेष ट्रेनों से श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। रात में ही तीन विशेष ट्रेनें चलाईं। 

विज्ञापन
railway sent devotees to their destinations by special trains After accident at Bhole Baba satsang in hathras
ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ में भोले बाबा के सत्संग में मंगलवार को हुए हादसे के बाद रेलवे ने रात में ही विशेष ट्रेनों से श्रद्धालुओं को गंतव्य तक रवाना किया। मथुरा, बरेली एंव कानपुर की ओर जाने वाली स्पेशल ट्रेनों का ठहराव किया। इसके साथ ही रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया।

विज्ञापन


सिकंदरा राऊ के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में नारायण साकार हरि भोले बाबा का सत्संग का आयोजन हुआ था। सत्संग के बाद भगदड़ में 124 लोगों की जान गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई । इस सत्संग में कासगंज जनपद के अलावा बरेली, मथुरा, कानपुर सहित अन्य जनपदों के श्रद्धालु हिस्सा लेने पहुंचे थे। 

विज्ञापन

इन श्रद्धालुओं के सामने अपने गंतव्य की ओर जाने की समस्या खड़ी हो गई। रेलवे ने भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनना शुरू कर दिया। पूर्वोत्तर रेलवे ने क्षेत्र में फंसे श्रद्धालुओं को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए ट्रेनों का सिकंदरा राऊ रेलवे स्टेशन पर ठहराव किया। ट्रेन संख्या 05414 आगरा फोर्ट को कासगंज के लिए रवाना किया। 

विज्ञापन

ट्रेन संख्या 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल अंत्योदय एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 04816 मऊ-जोधपुर स्पेशल ट्रेनों को सिकंदरा राऊ पर ठहराव किया। वहीं 05387 कासगंज से मथुरा, ट्रेन संख्या 05346 मथुरा से कासगंज, ट्रेन संख्या 15055 आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस मथुरा जं. से 23:00 बजे चलाकर और ट्रेन संख्या 05046 राजकोट-लालकुआं स्पेशल ट्रेन को मथुरा जं. से संचालन कर श्रद्धालुओं को भेजा गया। 

विज्ञापन

इसी क्रम में कासगंज-मथुरा-कासगंज ट्रेन तक स्पेशल ट्रेन चलाई गई। मथुरा से बरेली की ओर एक मेमू ट्रेन चलाई। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि सिकंदराराऊ स्टेशन पर भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का ठहराव कर उन्हें अपने गंतव्य के लिए रवाना किया। रेलवे टीम ने श्रद्धालुओं के लिए खान-पान की व्यवस्था की। रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर श्रद्धालुओं को सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन से रवाना किया।

रात में ही सिकंदराराऊ पहुंच गए रेलवे के अधिकारी

इज्जत नगर मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा, मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार श्रीवास्तव,आरपीएफ प्रभारी आरपी सिहं, डीसीआई भागचंद मीना ने सिकंदराराव स्टेशन पर पहुंच कर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते स्टेशन पर व्यापक प्रबंध किए। यहां पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने के साथ ही स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल की तैनाती की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed