{"_id":"6a61068b77bead0462035952","slug":"protested-with-handcuffs-on-their-wrists-and-black-bands-tied-over-their-eyes-kasganj-news-c-175-1-kas1001-151050-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: हाथों में हथकड़ी और काली पट्टी बांधकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: हाथों में हथकड़ी और काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
विज्ञापन
फोटो44कासगंज में हाथों में हथकड़ी बांधकर प्रदर्शन करते एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दीपक धनगर साथ में
कासगंज। दिल्ली में छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में हथकड़ी और सिर पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी विरोध प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को रोका।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष दीपक धनगर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में प्रतीकात्मक हथकड़ी पहनकर और सिर पर काली पट्टी बांधे दिखे।
जिलाध्यक्ष धनगर ने कहा कि छात्रों की आवाज़ को बलपूर्वक दबाने का प्रयास लोकतंत्र की भावना के विपरीत है। यदि छात्र अपनी शिक्षा, रोजगार और परीक्षा प्रणाली से जुड़े मुद्दों पर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात भी नहीं रख सकते, तो यह अत्यंत चिंताजनक स्थिति है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद और जवाबदेही से होना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने मांग की कि छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। इस दाैरान अमित कुमार भैय्यू, मुनेंद्र पाल सिंह, दीप कुमार पांडे, रजत पांडे, जतिन पाल, प्रतिभा सिंह, मोहित आदि मौजूद रहे।