{"_id":"69efa5d987923efe4107246c","slug":"protest-against-prepaid-smart-meter-memorandum-submitted-kasganj-news-c-175-1-kas1003-146873-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। स्मार्ट मीटर और प्रीपेड व्यवस्था के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता हरवीर सिंह भारतीय के नेतृत्व में उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता एनके प्रसाद को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रीपेड मीटर की खामियों को उजागर किया गया।
ज्ञापन में प्रीपेड मीटर प्रणाली पर रिचार्ज के निरंतर दबाव और बैलेंस खत्म होते ही बिना सूचना बिजली कटने से उपभोक्ताओं को रात या आपात स्थिति में होने वाली परेशानी के बारे में बताया गया। उपभोक्ताओं ने अनिवार्य रूप से पोस्टपेड बिलिंग का विकल्प देने की मांग की।
उन्होंने बिलिंग अवधि कम से कम एक माह करने और भुगतान के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय देने की भी बात कही। प्रीपेड मीटर को स्वैच्छिक बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में ऑफलाइन भुगतान केंद्र खोलने की मांग की गई। स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों के समाधान हेतु पारदर्शी तंत्र विकसित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
हरवीर सिंह भारतीय ने कहा कि कि 15 दिन के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापक स्तर पर जन-आंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में सुखवीर सिंह, शिवकुमार, नवीन कुमार, वंश यादव, नरेश गुप्ता सहित दर्जनों स्थानीय लोग शामिल रहे।