फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Chaos seen in Ward 25, three employees absent

Kasganj News: वार्ड 25 में दिखी अव्यवस्था , तीन कर्मचारी गैरहाजिर

Sat, 24 Oct 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 24 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Chaos seen in Ward 25, three employees absent
फोटो 15 - कासगंज के वार्ड 25 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण के बाद कर्मचारियों की रजिस्टर में हा - फोटो : Archive
कासगंज। शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए शुक्रवार को निरीक्षण किया गया। वार्ड 25 में अव्यवस्थाएं मिलने पर मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ने नाराजगी जताई। कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर चेक करने पर तीन कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। उनकी अनुपस्थिति दर्ज कराते हुए एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई। साथ ही संबंधित सफाई नायक को चेतावनी दी गई कि बिना सूचना कर्मचारी के गैरहाजिर रहने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।अधिशासी अधिकारी विवेक त्रिपाठी के निर्देशन में मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह ने शुक्रवार को शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वार्ड 25 में अव्यवस्था मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। उपस्थिति रजिस्टर देखने पर पता चला कि तीन कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित थे, उनकी गैरहाजिरी दर्ज एक-एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है। संबंधित सफाई नायक को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में कोई कर्मचारी बिना सूचना अनुपस्थित मिला तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ने बताया कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed