{"_id":"6ada55b3e79689290d036383","slug":"performed-the-panchkoshi-parikrama-of-shukarkshetra-on-papankusha-ekadashi-kasganj-news-c-175-1-kas1001-155986-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पापाकुंशा एकादशी पर लगाई शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पापाकुंशा एकादशी पर लगाई शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा
विज्ञापन
फोटो 08- सोरोंजी में पंचकोसी परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत आयोजक
सोरोंजी। पापाकुंशा एकादशी पर बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी में गंगा स्नान कर क्षेत्राधीश वराह भगवान की पूजा की। इसके बाद ब्राह्मण कल्याण सभा एवं शूकरक्षेत्र समाज सेवा समिति के तत्वाधान में पंचकोसी परिक्रमा में प्रतिभाग किया।
हर-हर गंगे व वराह भगवान के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने सूर्यकुंड, दूधेश्वर, बटुकनाथ, सीताराम जी मंदिर, ग्राम देवी मंदिर पहुंचकर पूजा की। इसके बाद 84 घंटे वाली माता, बाछरू देव, सीता रसोई, सिंगल वाले आश्रम, करूआ देव, वनखंडेश्वर महादेव, भागीरथी गुफा, कपिल मुनि आश्रम, चैतन्य महाप्रभु की बैठक, भैरों बाबा मंदिर होते हुए वापस वराह मंदिर पहुंचे।
परिक्रमा संयोजक शरद पांडेय ने बताया कि पापांकुशा एकादशी का व्रत रख भगवान वराह की पूजा करने से भक्तों को पुण्य, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। परिक्रमा में जगह-जगह विभिन्न समाजसेवी समितियों के प्रमुख रामदर्शन महेरे, अशोक धमनावत, गिरीश पाठक, नीरज तिवारी आदि ने श्रद्धालुओं को जलपान कराया। परिक्रमा में स्थानीय श्रद्धालु शिवानंद उपाध्याय, अशोक पांडे, शशांक दीक्षित , दीपक, गुप्ता, पवन माहेश्वरी, रामनिवास, उदयवीर, जगदीश तिवारी आदि मौजूद रहे।