फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Outrage over teenager's disappearance; FIR registered against the accused.

Kasganj News: किशोरी के लापता होने पर आक्रोश,आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 14 Jul 2026 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Outrage over teenager's disappearance; FIR registered against the accused.
फोटो47अमांपुर कोतवाली में पुलिस के समक्ष आक्रोश जताते हिन्दूवादी संगठन के लोग। संवाद
कासगंज। अमांपुर कस्बा से किशोरी के लापता होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। किशोरी की मां ने दूसरे समुदाय के एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना को लेकर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंचे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए आक्रोश जताया।
विज्ञापन

कस्बा की रहने वाली महिला की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, उनकी 17 वर्षीय बेटी 6 जुलाई की शाम करीब 5 बजे घर से निकली थी। आरोप है कि कस्बा निवासी आरोपी अकलुआ उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजन ने रिश्तेदारी समेत कई स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

आरोप कि किशोरी अपने साथ 20 हजार रुपये और आभूषण अपने साथ ले गई। किशोरी के लापता होने के बाद मंगलवार की सुबह हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और पुलिस के समक्ष आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सात दिन बीत जाने के बाद भी मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की और किशोरी की तलाश नहीं की है।
आक्रोश की सूचना मिलने पर अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया और उन्हें कार्रवाई का अश्वासन दिया। सहावर सीओ दुर्गेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। किशोरी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed