{"_id":"6a6a3be2295e2d67280e8b01","slug":"notices-issued-to-six-vendors-for-failing-to-display-storage-and-rate-boards-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-151393-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: भंडारण और दर बोर्ड नहीं लगाने पर छह विक्रेताओं को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: भंडारण और दर बोर्ड नहीं लगाने पर छह विक्रेताओं को नोटिस
विज्ञापन
कासगंज। किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और कीटनाशी उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने बुधवार को उर्वरक एवं बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों पर नियमों की अनदेखी मिलने पर जिला कृषि अधिकारी ने कार्रवाई की।
जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार ने ढोलना क्षेत्र में संचालित उर्वरक, बीज एवं कीटनाशी प्रतिष्ठानों की जांच की। उन्होंने मै. एग्री जंक्शन वन स्टॉप शॉप गढ़ी रोड ढोलना और मां दुर्गा एंटरप्राइजेज बिलराम का निरीक्षण किया। दोनों प्रतिष्ठानों पर स्टॉक और बिक्री दर की सूची प्रदर्शित नहीं मिली, जिस पर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
इसके अलावा कृष्णा खाद भंडार किनावा, महिपाल खाद भंडार बिलराम और भारत खाद बीज भंडार बिलराम पर उर्वरक बिक्री अभिलेख अधूरे पाए गए। साथ ही स्टॉक एवं दर सूची बोर्ड भी नहीं मिला। इन प्रतिष्ठानों की उर्वरक बिक्री को अग्रिम आदेशों तक प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान मीनाक्षी खाद बीज भंडार किनावा प्रतिष्ठान बंद मिला और संचालक मौके पर मौजूद नहीं थे। इस मामले में भी जिला कृषि अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।