फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Kasganj police arrested father-in-law and brother-in-law of BJP MP's sister for harassing

UP: वो नहा रही थी, ससुर बना रहा था वीडियो....भाजपा सांसद की बहन को इसलिए बीच सड़क पर पीटा, देवर भी गिरफ्तार

Mon, 08 Sep 2025 01:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Sep 2025 01:40 PM IST
सार

भाजपा सांसद की बहन को बेरहमी से पीटने वाले ससुर और देवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  पीड़िता ने बताया कि वो नहा रही थी, ससुरा उसका वीडियो बना रहा था। ये करतूत उसने देख ली। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। 

विज्ञापन
Kasganj police arrested father-in-law and brother-in-law of BJP MP's sister for harassing
ससुर गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद की बहन को बेरहमी से पीटने वाले ससुर और देवर को पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया है। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके मामले में कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


 

फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की बहन की शादी 17 साल पहले सहावर थाना क्षेत्र में अवंतीबाई नगर निवासी रवेंद्र कुमार से हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। रीना ससुराल में ससुर व देवरों के संग रहती हैं। उन्होंने रविवार को सहावर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वह रविवार की दोपहर 1 बजे कमरे में नहा रही थी। इस दौरान ससुर लक्ष्मण सिंह और दो देवर राजेश और ग्रीष नहाते समय ऊपर जाल से उनका वीडियो बना रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रीना ने कैमरा देखने के बाद विरोध किया तो वे गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि ससुर ने लाइसेंसी रायफल दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। रायफल के बट से महिला पर प्रहार कर दिया। महिला के घर से जान बचाकर भागने पर देवर राजेश ने चाकू और ग्रीष ने सरिया से उस पर हमला कर दिया। इससे उसके शरीर में चोटें आई हैं। वह जान बचाकर बाहर गली में पहुंची तो ससुर ने मोहल्ले वालों के सामने डंडे से बेरहमी से पीट दिया। 

 
विज्ञापन

देवर ने बाल नोंचते हुए उसे जमीन में पटक दिया। महिला को ससुर व देवर द्वारा पीटने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामले में सहावर सीओ शाहिदा नसरीन बताया कि रीना के साथ ससुरालीजन द्वारा मारपीट करने की सूचना मिली। रीना का मेडिकल कराया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद रीना के ससुर और देवर को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed