फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news rain relief

Kasganj News: गर्मी से बेहाल जनता को बारिश ने दी बड़ी राहत

Wed, 26 Aug 2026 12:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
kasganj news rain relief
फोटो 05 कासगंज में बारिश के दौरान सुर​क्षित जगह खडे लोग। स्रोत: संवाद
कासगंज। मंगलवार दोपहर बाद अचानक हुई बारिश ने शहरवासियों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी। दोपहर करीब 2:45 बजे आसमान में बादल छाने के बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों ने कुछ देर के लिए ठंडक महसूस की।
विज्ञापन

बारिश से पहले सुबह से ही मौसम साफ था और तेज धूप के कारण उमस बनी हुई थी। दोपहर तक धूप की तल्खी लगातार बढ़ रही थी जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। अधिकतम तापमान दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दोपहर बाद अचानक मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जगी थी। बारिश शुरू होते ही सड़कों और बाजारों में चहल-पहल पर भी कुछ असर पड़ा। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य सुरक्षित स्थानों पर रुक गए। हालांकि, कुछ लोग इस सुहानी बारिश का आनंद लेते भी नजर आए। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक महसूस हुई।

फोटो 05 कासगंज में बारिश के दौरान सुरक्षित जगह खडे लोग। स्रोत: संवाद

फोटो 05 कासगंज में बारिश के दौरान सुरक्षित जगह खडे लोग। स्रोत: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed