फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news je death case rejistered

Kasganj News: जेई की हादसे में मौत के मामले में पिकअप चालक पर प्राथमिकी

Sun, 23 Aug 2026 12:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
सिढ़पुरा। अमांपुर मार्ग पर बीते मंगलवार को गांव सेमरा मोर्चा के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक अनियंत्रित पिकअप ने सवारी से भरे ऑटो को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अवर अभियंता (जेई) प्रेमपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जेई की पत्नी ने पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मृतक प्रेमपाल सिंह (57) लोक निर्माण विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात थे और शहर में बिलराम गेट स्थित दीनदयाल कॉलोनी में निवास करते थे। उनकी पत्नी रीता कुमारी ने सिढ़पुरा थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि उनके पति 18 अगस्त की दोपहर लगभग 1 बजे सिढ़पुरा विकास खंड से अपनी ड्यूटी समाप्त कर ऑटो में सवार होकर कासगंज लौट रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही ऑटो सिढ़पुरा-अमांपुर रोड पर सेमरा मोर्चा गांव के पास तथागत जी नर्सरी के निकट पहुंचा, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप ने ओवरटेक करने के प्रयास में ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में प्रेमपाल सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। ऑटो में सवार अन्य यात्री, जिनमें तोताराम, राजाबाबू, भूपेंद्र, रिया और अमर सिंह शामिल थे, घायल हो गए। घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अमित कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सिढ़पुरा थाना पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात पिकअप चालक की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed