फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Karwa Chauth will be observed amidst the formation of 'Trigrahi' and 'Budhaditya' Yogas.

Kasganj News: त्रिग्रही और बुधादित्य योग के संयोग में मनेगा करवाचाैथ

Wed, 28 Oct 2026 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth will be observed amidst the formation of 'Trigrahi' and 'Budhaditya' Yogas.
फोटो 14 ज्यो​तिषाचार्य पं. मुकुंद बल्लभ भट्ट। संवाद
कासगंज। हाथों में मेहंदी, सोलह शृंगार और अखंड सौभाग्य की कामना के बीच आज आस्था और परंपरा के रंग में करवाचौथ का पर्व मनाया जाएगा। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद सुहागिनें शाम को शिव-पार्वती और गणेश जी की पूजा करेंगी।
विज्ञापन

इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर और पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया जाएगा। इस बार यह पर्व कई दुर्लभ ज्योतिषीय योगों के कारण बेहद खास माना जा रहा है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. मुकुंद बल्लभ भट्ट के अनुसार, इस करवाचौथ पर तुला राशि में सूर्य, शुक्र और बुध के मिलन से त्रिग्रही योग बन रहा है। इसके साथ ही सूर्य-शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग, सूर्य-बुध से बुधादित्य योग, और बुध-शुक्र की युति से लक्ष्मी-नारायण योग का संयोग बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृषभ राशि में चंद्रमा के उच्च गोचर और रोहिणी नक्षत्र के मिलन से गौरी योग भी बन रहा है, जो ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत शुभ माना गया है। व्रती महिलाएं सुबह सरगी खाकर व्रत का संकल्प लेती हैं। शाम को विधि-विधान से देवी-देवताओं की पूजा कर व्रत कथा सुनी जाती है।

पंचांग के अनुसार, भद्रा सुबह 4:27 बजे समाप्त हो जाएगी जबकि रात्रि 8:08 बजे चंद्रोदय होगा। रात को चंद्रमा और छलनी से पति का चेहरा देखने के बाद सुहागिनें अपना व्रत पूरा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed