फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Intense cold wave grips Uttar Pradesh, breaking seven-year record in Kasganj

सर्दी के तेवर सख्त: सात साल का रिकॉर्ड टूटा...कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल, दिनभर ठिठुरते रहे लोग

Wed, 31 Dec 2025 07:41 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 31 Dec 2025 07:41 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में गलन भरी सर्दी का असर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी दिखा। आम दिनों की तुलना में बाजारों में चहल-पहल कम रही और शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा रहा।

विज्ञापन
Intense cold wave grips Uttar Pradesh, breaking seven-year record in Kasganj
अलाव तापते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ठंड ने फिर तीखा तेवर दिखाया। बुधवार इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। ठंड ने सात साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया। गलन भरी सर्दी ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वर्ष 2019 के बाद दिसंबर माह में दिन का पारा 13 डिग्री सेल्सियस पर सिमट गया।
विज्ञापन


जिले में कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल रहा। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। घने कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम रही और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा, जबकि पैदल और दोपहिया वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दिन भर मौसम में कोई खास सुधार नहीं हुआ। पूरे दिन आसमान में घने बादल छाए रहे और सूरज के दर्शन नहीं हुए। धूप नहीं निकलने से ठंड और बढ़ गई। दोपहर में अधिकतम पारा गिरकर 13 डिग्री पर आ गया। इससे पहले 2019 में 30 दिसंबर को दिन का पारा इतना कम दर्ज किया गया था। गलन भरी सर्दी का असर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी दिखा। आम दिनों की तुलना में बाजारों में चहल-पहल कम रही और शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग गर्म कपड़े, अलाव और हीटर का सहारा लेते दिखाई दिए। मोहनपुरा कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रणवीर सिंह ने बताया कि दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम है। आने वाले दिनों में अभी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। कोहरा पड़ने की संभावना है।


अलाव के सहारे फसलों की पहरेदारी कर रहे किसान
कड़ाके की ठंड के बीच किसान की रात खेतों में अलाव के सहारे बीत रही है। इस समय खेतों में रबी की फसल के तहत गेहूं, जौ, मटर, चना, सरसों सहित अन्य फसलें है। किसान पशुओं से इन फसलों से रखवाली करने के लिए रात में खेतों पर ही डेरा डाल रहे हैं। 

तिथि        अधिकतम तापमान   न्यूनतम तापमान
1 जनवरी  14 डिग्री सेल्सियस    8 डिग्री सेल्सियस
2 जनवरी  15 डिग्री सेल्सियस   10 डिग्री सेल्सियस
3 जनवरी  14 डिग्री सेल्सियस   9 डिग्री सेल्सियस
4 जनवरी  15 डिग्री सेल्सियस   10 डिग्री सेल्सियस

ये भी पढ़ें-पुत्र जन्म की खुशी में हादसा: बंदूक में कारतूस डालते ही फायर...युवक के सीने में लगी गोली, मौत से मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed