फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Instructions to conduct Home Guard recruitment examination impartially

Kasganj News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा निष्पक्षता से कराने के निर्देश

Wed, 22 Apr 2026 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। डीएम प्रणय सिंह और एसपी ओम प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। जिले में नौ केंद्रों पर 25, 26 व 27 अप्रैल को होमगार्ड भर्ती परीक्षा होगी। डीएम एसपी ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल, निर्विघ्न व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरो की निगरानी में होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने परीक्षा के लिए बनाए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि वह अपने दिए गए दायित्वों का ठीक प्रकार से निर्वहन करें तथा निर्धारित समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जो दिशा निर्देश उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ व उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट 2025 में दिए गए हैं, उसका अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में स्ट्रांग रूम व कंट्रोल रूम अलग-अलग बनाया जाए इसके निर्देश भी केंद्र व्यवस्थापकों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed