फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Holi 2022 Police divided Kasganj into 8 zones and 26 sectors for tight security 

होली पर पुलिस अलर्ट: 8 जोन और 26 सेक्टर में बांटा गया कासगंज, रहेगा सख्त पहरा   

Thu, 17 Mar 2022 04:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Mar 2022 04:53 PM IST
सार

होली का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए कासगंज पुलिस ने कमर कस ली है। जिले को 8 जोन और 26 सेक्टर में बांटा गया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लोगों से शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की है।

विज्ञापन
Holi 2022 Police divided Kasganj into 8 zones and 26 sectors for tight security 
कासगंज पुलिस सिढ़पुरा में पैदल मार्च करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में होली के पर्व पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसके लिए जिले को 8 जोन और 26 सेक्टर में बांटा गया है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने जिले के लोगों से अपील की है कि होली के पर्व को सभी आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनाएं, जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे। कोई किसी पर जबरन रंग न डाले।

विज्ञापन


जिले में 1447 स्थानों पर होलिका दहन की जाएगी। सभी होलिका दहन वाले स्थानों पर पुलिसबल की तैनाती रहेगी। जहां जिस समय होलिका दहन की परंपरा चली आ रही है उसी के अनुरूप होलिका दहन होगा। जिले में होली पर्व की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 25 इंस्पेक्टर, 160 उपनिरीक्षक, 375 हैड कांस्टेबल, 550 कांस्टेबल, 80 महिला कांस्टेबल एवं 300 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। इसके अलावा जिले के सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी होली पर्व पर भ्रमणशील रहेंगे। सभी जोन और सेक्टर में शांति व्यवस्था के लिए अफसरों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन

बनाया गया कंट्रोल रूम 

एएसपी अनिल कुमार ने कहा कि जिले में होली पर्व के लिए पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसी भी असुविधा की स्थिति में कंट्रोल रूम पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि कच्ची शराब की बिक्री या बनने की सूचना भी कंट्रोल रूम कन्ट्रोल नंबर 9454417386 पर दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले अधिकारी 

डीएम हर्षिता माथुर ने बताया कि जिले में होली पर्व सभी लोग मिलजुल कर मनाएं, जिससे शांति और सद्भावना बनी रहे। होली पर शांति सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने कहा कि होली पर शांति व्यवस्था के लिए जिले को 8 जोन और 26 सेक्टर में बांटा गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed