फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Haryana Police questioned a bullion trader

Kasganj News: हरियाणा पुलिस ने सराफा कारोबारी से की पूछताछ

Wed, 28 Jan 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 28 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Haryana Police questioned a bullion trader
फोटो 47 कासगंज सहावर गेट क्षेत्र में सराफा कारोबारी की दुकान पर पहुंची हरियाणा पुलिस। स्रोत: वी
कासगंज। हरियाणा में सराफा कारोबारी के यहां हुई कराेड़ों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरातों की चोरी के मामले में हरियाणा पुलिस दो दिन से जिले में डेरा डाले रही। इस दौरान पुलिस ने शहर के एक सराफा कारोबारी से लंबी पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया।हरियाणा के नूंह जिले के पिनगवां कस्बे में 27 दिसंबर को हरिओम ज्वेलर्स के यहां करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी की वारदात को नकाबपोश बदमाशों ने अंजाम दिया था। हरियाणा की पुलिस इस मामले के खुलासे में जुटी है। हरियाणा पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर चोर यादराम को गिरफ्तार किया। इसके बाद अन्य बदमाशों के नाम पता चले हैं। बदमाश से पूछताछ के दौरान चोरों का कनेक्शन गंजडुंडवारा के एक सराफा कारोबारी से सामने आया। हरियाणा पुलिस जानकारी जुटाते हुए शहर तक पहुंची और यहां पहुंचने के बाद सराफा कारोबार से जुड़े अंकुश रिफाइनर उर्फ अन्ना के यहां मंगलवार को दस्तक दी।पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए उसे हिरासत में ले लिया। इससे पहले पिनगवां पुलिस ने सदर कोतवाली में अपनी आमद भी दर्ज कराई। बुधवार शाम को हरियाणा पुलिस ने कारोबारी को पूछताछ के बाद उसके प्रतिष्ठान पर छोड़ दिया। जांच-पड़ताल में सामने आया कि रिफाइनर के द्वारा चोरी से जुड़ा चांदी-सोना गलाया गया। इसके लिए उसने मजदूरी प्राप्त की। स्थानीय सराफा एसोसिएशन के कारोबारियों ने हरियाणा पुलिस से भी बात की और घटना के संबंध में जानकारी ली। सीओ सिटी आंचल चौहान ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने सदर कोतवाली में आमद दर्ज कराई थी। चोरी की वारदात के सिलसिले में शहर के सराफा कारोबारी से पूछताछ की गई है। एक दिन पूर्व पुलिस कारोबारी को अपने साथ ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed