फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Fuel prices increased, transporters also increased freight charges

Kasganj News: ईंधन के दाम बढ़े, ट्रांसपोर्टरों ने भी बढ़ाई माल ढुलाई

Fri, 15 May 2026 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Fuel prices increased, transporters also increased freight charges
फोटाे34विपिन चोला,व्यापारी।संवाद
कासगंज। ईरान और इस्राइल-अमेरिका युद्ध के कारण ईंधन संकट गहराता जा रहा है। सिलिंडर के बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसने जिले में महंगाई की नई आहट दे दी है। ईंधन की कीमतों में अचानक वृद्धि का असर सीधे ट्रांसपोर्ट व्यवस्था, व्यापार और आम उपभोक्ता की जेब पर पड़ता दिख रहा है।
विज्ञापन

ईंधन महंगा होने के बाद ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में तुरंत असर दिखाई दिया। ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने मालभाड़े में करीब 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। इससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक माल की ढुलाई महंगी हो गई है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि डीजल के दाम बढ़ने से वाहनों के संचालन की लागत बढ़ गई है, जिसके चलते किराया बढ़ाना मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन

मालभाड़ा बढ़ने से बाजार में अन्य चीजों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। बाजार में सरसों का तेल, रिफाइंड, वनस्पति घी एवं चावल पर पहले से ही तेजी का असर है। इन चीजों पर 30 रुपये किलो तक की तेजी है। डीजल के दाम बढ़ने से मालभाड़े में वृद्धि का सीधा असर बाजार में उपलब्ध रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। खाद्य पदार्थ, सब्जियां और अन्य जरूरी सामान के दामों में आने वाले दिनों में इजाफा हो सकता है, जिससे आम उपभोक्ता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि परिवहन लागत में बढ़ोतरी के कारण उनकी लागत संरचना बिगड़ रही है। उनका मानना है कि खाद्य पदार्थों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी लगभग तय है, जिससे बाजार में महंगाई का दबाव और अधिक बढ़ सकता है।

महंगाई बढ़ने से घरेलू बजट पर असर पड़ने की आशंका है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले से ही बढ़ती कीमतों के बीच यह नई वृद्धि उनकी मुश्किलें और बढ़ा देगी। घरेलू बजट बिगड़ने पर गृहणियां भी चिंता में नजर आ रही है। उनका कहना है कि सामान महंगा होने से रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। सब्जी से लेकर अन्य जरूरी सामान के दाम बढ़ गए हैं।
-------------

पदार्थ- पूर्व के भाव- वर्तमान भाव

पेट्रोल- 94.96-97.85

डीजल 88.08-91.09

लोगों की बात
महंगाई लगातार बढ़ रही है। खाद्य पदार्थों की कीमतों में इजाफा होने से घर का बजट प्रभावित होगा। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।- पाना देवी, गृहणी

डीजल की कीमत बढ़ने से मालभाड़ा बढ़ेगा, जिससे खाद्य पदार्थों की लागत भी बढ़ेगी और महंगाई और तेज होगी- विपिन चोला, व्यापारी

पेट्रोल के दाम में तीन रुपये की बढ़ोतरी काफी ज्यादा है, इससे रोज का खर्च बढ़ जाएगा। -अरुण शर्मा, वाहन चालक

डीजल महंगा होने से वाहन संचालन लागत बढ़ गई है, इसलिए माल ढुलाई पर 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करनी पड़ी है। -कमल गुप्ता, ट्रांसपोर्ट संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed