{"_id":"6a7b5dc1afe84c489b0b57ff","slug":"food-department-takes-action-at-district-court-canteen-500-kg-of-flour-and-refined-flour-seized-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-152035-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: जिला न्यायालय की कैंटीन में खाद्य विभाग की कार्रवाई, 500 किलो आटा-मैदा सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: जिला न्यायालय की कैंटीन में खाद्य विभाग की कार्रवाई, 500 किलो आटा-मैदा सीज
विज्ञापन
फोटो 39 कासगंज जनपद न्यायालय कैंटीन का निरीक्षण करती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम। स्रो
कासगंज। जनपद न्यायालय परिसर में संचालित श्री राज कैंटीन पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई के दौरान कैंटीन में खाद्य सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी और गंभीर अनियमिताएं सामने आईं, जिससे अफरातफरी मच गया। परिसर में भारी गंदगी और अस्वास्थ्यकर स्थिति मिलने पर विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए मौके से 500 किलोग्राम आटा और मैदा सीज कर दिया है।
सहायक आयुक्त (खाद्य) कुलदीप सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमबीर सिंह ने टीम के साथ श्रीराज जलपान गृह का निरीक्षण किया। जांच के दौरान वहां खुले मसालों के साथ-साथ आटा और मैदा का उपयोग होता पाया गया। साफ-सफाई का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा था।
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर संदेह होने के कारण टीम ने आटा, मैदा, दूध और रसगुल्ला के कुल चार नमूने संग्रहित किए। इन सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कार्रवाई के तहत चार बोरी आटा (वजन 200 किलोग्राम, अनुमानित मूल्य 6,200 रुपये) और छह बोरी मैदा (वजन 300 किलोग्राम, अनुमानित मूल्य 10,200 रुपये) को सीज किया गया। जब्त की गई कुल 500 किलोग्राम खाद्य सामग्री की कीमत 16,800 रुपये आंकी गई है, जिसे फिलहाल कैंटीन संचालक की अभिरक्षा में सौंपा गया है।
सहायक आयुक्त ने स्पष्ट किया कि न्यायालय परिसर जैसी महत्वपूर्ण जगह पर इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कैंटीन संचालक को सुधार सूचना नोटिस जारी कर दिया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमों के तहत अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।