{"_id":"6af5f8c75d0ca5e69408e460","slug":"five-year-prison-sentence-and-a-fine-of-three-lakh-rupees-for-the-person-convicted-in-a-cow-slaughter-case-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-157040-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: गोकशी के मामले में दोषी को पांच साल की सजा, तीन लाख रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: गोकशी के मामले में दोषी को पांच साल की सजा, तीन लाख रुपये जुर्माना
विज्ञापन
कासगंज। गोकशी के मामले में न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए एक अभियुक्त को पांच वर्ष के कठोर कारावास और तीन लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। जुर्माना जमा नहीं करने पर दोषी को 10 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। फैसला बृहस्पतिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (त्वरित न्यायालय) अनुतोष कुमार शर्मा के न्यायालय ने सुनाया।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2020 में सहावर थाने में गांव करसाना निवासी अयूब के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने न्यायालय के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत किए और प्रभावी पैरवी की। इसके आधार पर न्यायालय ने अभियुक्त को दोषसिद्ध कर सजा सुनाई। संवाद