{"_id":"699cba15d18418f251004175","slug":"fever-and-cough-are-troubling-people-due-to-changing-weather-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-143880-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बदलते मौसम में बुखार, खांसी कर रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बदलते मौसम में बुखार, खांसी कर रहे परेशान
Tue, 24 Feb 2026 02:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो01जिला अस्पताल में चिकित्सक कक्ष के बाहर खड़े मरीज। संवाद
कासगंज। मौसम में अचानक बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव से लोगों में बुखार, खांसी, सर्दी-जुकाम, डायरिया और सांस लेने में तकलीफ जैसी शिकायतें बढ़ने लगी हैं। बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हैं। जिला अस्पताल में सोमवार की सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। ओपीडी में 1559 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। अधिकांश मरीज खासकर बच्चे और बुजुर्ग इस समय वायरल संक्रमण की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। पर्चा काउंटर पर भीड़ के कारण लंबा इंतजार करना पड़ा। लोगों ने काफी देर कतार में खड़े रहकर पर्चा बनवाया। चिकित्सक कक्ष में भी मरीजों की संख्या अधिक रही, हर डॉक्टर के सामने लगातार मरीज पहुंचे। दवा काउंटर पर भी भीड़ लग गई, कई मरीज घंटों इंतजार के बाद दवा लेने में सफल हो पाए।चिकित्सकों ने कहा कि अगर किसी को लगातार बुखार, सांस लेने में तकलीफ या कमजोरी हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। उन्होंने साफ-सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी है। इस समय सावधानी ही संक्रमण से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना का कहना है कि मौसम में बदलाव से वायरल संक्रमण का प्रकोप बढ़ रहा है। अस्पताल में सभी आवश्यक दवाएं मौजूद हैं। लक्षणों को नजर अंदाज नहीं करें।
वायरल संक्रमण के लक्षण
-लगातार बुखार
-गले में खराश
-खांसी, छींक
-बदन दर्द,
-सिरदर्द और कमजोरी
-उल्टी और डायरिया
सांस लेने में तकलीफ
इन बातों का रखें ध्यान
-संतुलित आहार और पर्याप्त नींद लें
-हाथों को साबुन से नियमित धोएं
-जरूरत पड़ने पर मास्क पहनें
-लक्षण आने पर चिकित्सक की सलाह लें
विज्ञापन
वायरल संक्रमण के लक्षण
-लगातार बुखार
-गले में खराश
-खांसी, छींक
-बदन दर्द,
-सिरदर्द और कमजोरी
-उल्टी और डायरिया
सांस लेने में तकलीफ
इन बातों का रखें ध्यान
-संतुलित आहार और पर्याप्त नींद लें
-हाथों को साबुन से नियमित धोएं
-जरूरत पड़ने पर मास्क पहनें
-लक्षण आने पर चिकित्सक की सलाह लें