{"_id":"66c3478cc77e5938810d4e60","slug":"father-and-daughter-died-while-wife-condition-critical-in-road-accident-occasion-of-rakhi-festival-in-kasganj-2024-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिलख उठी बहन: 'अभी भद्रा है ससुराल से लौटकर राखी बंधाउंगा', आगे मौत कर रही थी इंतजार; भाई और भतीजी को निगल गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलख उठी बहन: 'अभी भद्रा है ससुराल से लौटकर राखी बंधाउंगा', आगे मौत कर रही थी इंतजार; भाई और भतीजी को निगल गई
Mon, 19 Aug 2024 09:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 19 Aug 2024 09:44 PM IST
सार
बहन से वादा किया कि 'अभी भद्रा है, ससुराल से लौटकर राखी बंधाउंगा'। लेकिन उसे पता नहीं था कि रास्ते में मौत उसका इंतजार कर है। हादसे में भाई-भतीजी की मौत हो गई। जबकि भाभी की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
घटना बताती बहन, बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में युवक बहन से वादा करके घर से निकला। कहा कि पत्नी और बेटी को ससुराल छोड़कर आता हूं। इसके बाद राखी बंधाउंगा। वह वापस घर मौत पहुंचता, इससे पहले उसको और बेटी को काल लील गया। पत्नी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। खबर मिली तो घरवाले चीख उठे।
विज्ञापन
मामला ढोलना थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर माफी गांव का है। गांव रेखा ने बताया कि भाई अखिलेश की गंजडुंडवारा में ससुराल है। वह रक्षाबंधन पर सोमवार की सुबह पत्नी विमलेश व बेटी शशि (छह वर्ष) को लेकर ससुराल छोड़ने के लिए निकला था।
विज्ञापन
कहा था कि अभी भद्रा चल रहा है। वहां से लौटने के बाद राखी बंधाउंगा। दोपहर करीब 1 बजे खबर आई कि भाई की गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई है। इसमें भाई अखिलेश और भेटी शशि की मौत हो गई है।
विज्ञापन
वहीं भाभी विमलेश की हालत नाजुक है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह भी जिंदगी और मौत के बीच संघेर्ष कर रही हैं। हादसा हावर थाना क्षेत्र के जमालपुर के निकट हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।