फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Farmers create a ruckus at the committee office, alleging arbitrariness in fertilizer distribution.

Kasganj News: खाद वितरण में मनमानी का आरोप, समिति पर किसानों ने किया हंगामा

Tue, 11 Aug 2026 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Farmers create a ruckus at the committee office, alleging arbitrariness in fertilizer distribution.
फोटो 17 - गंजडुंडवारा में खाद न मिलने को लेकर आक्रोश जताते किसान। स्रोत : संवाद
गंजडुंडवारा। क्षेत्रीय सहकारी समिति नवाबगंज नगरिया पर खाद वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मंगलवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह से खाद के लिए लंबी कतार में लगे किसानों ने वितरण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि समिति पर खाद का स्टॉक होने के बावजूद वितरण में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। कई किसानों को घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सहकारी समिति नवाबगंज नगरिया का विस्तार पटल गंगा पार क्षेत्र तक है। इसके चलते प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान खाद लेने पहुंचते हैं। किसान शिवराज सिंह का आरोप है कि किसान सुबह से लाइन में लग जाते हैं, जबकि समिति पर तैनात कर्मचारी राकेश कप्तान 11 बजे के बाद पहुंचते हैं। उनका आरोप है कि औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अपने चहेते और प्रभावशाली लोगों को खाद उपलब्ध करा दी जाती है।
विज्ञापन

किसान सत्येंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि सोमवार को करीब 170 किसानों का पंजीकरण किया गया, लेकिन खाद का वितरण केवल 50 किसानों को ही किया गया। उन्होंने कर्मचारियों पर किसानों से अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। किसानों का कहना है कि खाद की जरूरत के चलते वे घंटों इंतजार और कथित दुर्व्यवहार सहने को मजबूर हैं, इसके बावजूद कई किसानों को शाम को खाली हाथ घर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान वीरपाल के अनुसार, मंगलवार को वह सुबह 10 बजे खाद लेने समिति पहुंचे। किसानों की लंबी कतार लगी थी, लेकिन वितरण समय पर शुरू नहीं हुआ। उनका आरोप है कि दोपहर दो बजे तक खाद का वितरण शुरू नहीं हो सका। इससे परेशान किसानों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने व्यवस्था के खिलाफ विरोध जताया। इस संबंध में समिति के सचिव राम सिंह से उनका पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन पूरे दिन बंद मिला। इसके चलते उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।
------
नियमित और पारदर्शी वितरण की मांग
किसान भूर सिंह, इंस्पेक्टर सिंह, सुनील कुमार, मुखिया प्रवेश, नरेंद्र सिंह, कल्याण सिंह और अवधेश सहित अन्य किसानों ने शासन-प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। किसानों ने समिति पर सक्षम अधिकारी की तैनाती कर खाद का नियमित और पारदर्शी तरीके से वितरण कराने तथा कर्मचारियों के व्यवहार में सुधार सुनिश्चित करने की मांग की है।
----------------
अभद्र व्यवहार करते हैं कर्मचारी
किसानों को दो से चार दिन तक धूप में लाइन में खड़े रहने पड़ता है, जबकि असरदार लोग को बिना लाइन के खाद मिल जाती है। सवाल उठाने पर समिति के कर्मचारी किसानों से अभद्र व्यवहार करते हैं। -वीरेश, किसान


समिति पर खाद वितरण का कोई समय नहीं है। खाद की कालाबाजारी की जा रही है। दो दिन से समिति पर आ रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल पाई है। -बबलू

फोटो 17 - गंजडुंडवारा में खाद न मिलने को लेकर आक्रोश जताते किसान। स्रोत : संवाद

फोटो 17 - गंजडुंडवारा में खाद न मिलने को लेकर आक्रोश जताते किसान। स्रोत : संवाद

फोटो 17 - गंजडुंडवारा में खाद न मिलने को लेकर आक्रोश जताते किसान। स्रोत : संवाद

फोटो 17 - गंजडुंडवारा में खाद न मिलने को लेकर आक्रोश जताते किसान। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed