{"_id":"68d3f1812b5cd6b35e0d58fe","slug":"fake-classes-were-being-held-in-school-bsa-issued-notice-2025-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मान्यता पांचवीं तक...विद्यालय में पढ़ाई हो रही थी 12वीं की, बीएसए भी रह गए दंग; बंद कराई फर्जी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मान्यता पांचवीं तक...विद्यालय में पढ़ाई हो रही थी 12वीं की, बीएसए भी रह गए दंग; बंद कराई फर्जी कक्षाएं
Wed, 24 Sep 2025 07:07 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 24 Sep 2025 07:07 PM IST
सार
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। इस दौरान विद्यालय की मान्यता की जांच की गई चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि कक्षा पांच तक की पढ़ाई करवाने के लिए मान्यता मिली है।
विज्ञापन
classroom
- फोटो : AI generated
विस्तार
कासगंज में बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह के निरीक्षण के दौरान एक निजी स्कूल में अजब-गजब मामला सामने आया। इस विद्यालयों को कक्षा पांच तक की मान्यता है, लेकिन यहां कक्षा 12 तक कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए बीएसए ने अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन बंद करा दिया गया। साथ ही संचालक को नोटिस जारी भी किया।
बीएसए ने एसजीआरएनएस विद्यालय झाऊझोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। इस दौरान विद्यालय की मान्यता की जांच की गई चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि इसे तो कक्षा पांच तक की पढ़ाई करवाने के लिए मान्यता मिली।

Trending Videos
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने तत्काल अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन को बंद करने के निर्देश दिए। बीएसए ने बताया कि संचालक को नोटिस दिया गया है। अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
बिना अधिकृत मान्यता के कक्षाएं संचालित नहीं की जाएं। शासन स्तर जो मान्यता मिली है उसी के अनुपालन में निर्धारित दर्जे की कक्षाओं का संचालन किया जाए। ऐसे मामलों में संदिग्ध पृष्ठभूमि वाले विद्यालयों की नियमित जांच कराई जाएगी। यदि किसी विद्यालय में फर्जी कक्षाओं के संचालन का मामला सामने आता है तो कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़ें-UP: बड़े भाई ने किया ऐसा सलूक...सह नहीं सका वो, फंदे पर लटकी मिली लाश; परिवार में मचा कोहराम