{"_id":"69c966392b66d7bc0e05094a","slug":"dispute-over-parking-of-car-in-plot-fir-lodged-kasganj-news-c-175-1-agr1054-145439-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: प्लाॅट में कार खड़ी करने पर विवाद, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: प्लाॅट में कार खड़ी करने पर विवाद, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली के गांव रायपुर मोथर में 25 मार्च को कार खड़ी करने पर विवाद हो गया। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वर्तमान में गाजियाबाद निवासी प्रदीप मिश्रा 24 मार्च शाम 5 बजे बेटे के नामकरण के लिए गांव आए थे। उन्होंने अपनी कार घर के सामने खाली प्लॉट में खड़ी कर दी।
25 मार्च रात 9 बजे पड़ोसी संतोष और विमल उनके घर आए। उन्होंने प्रदीप से कार हटाने को कहा और गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाठी से प्रदीप को पीटा। कार में तोड़फोड़ भी की। चीख सुनकर परिजन बचाने पहुंचे। दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। कोतवाली प्रभारी अजय वीर सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद