फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Dispute between two parties in a transaction of Rs.

Kasganj News: रुपये के लेनदेन में दो पक्षों में विवाद

Mon, 01 Dec 2025 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र की ततारपुर कॉलोनी में रविवार की रात रुपये के लेन-देन में दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे के लोगों पर लोहे की रॉड से पीटने का आरोप लगाया है। घटना में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अशोकनगर सीएचसी भिजवाया। ततारपुर कॉलोनी निवासी राहुल कुमार ने बताया कि वह कॉलोनी के ही कमल और तुषार को मजूदरी के लिए नोएडा ले गया था। किसी वजह से नोएडा वाली साइट का काम बंद हो गया तो उसने दोनों को राजस्थान के भिवाड़ी स्थित दूसरी साइट पर चलने के लिए कहा। राहुल का आरोप है कि वहां से दोनों उससे करीब 3 हजार रुपये लेकर वापस लौट आए और काम करने से मना कर दिया। रविवार को वह घर वापस आया तो उसने दोनों से अपने रुपये वापस मांगे। उसका आरोप है कि इस बात को लेकर विवाद हो गया। रात करीब नौ बजे कमल, तुषार समेत अन्य लोगों ने लोहे की रॉड और तमंचे हाथों में लेकर उसके भाई सूरज और मुकेश को रास्ते में घेर लिया। उनकी पिटाई कर दी। इसकी जानकारी होने पर वह उन्हें बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। इससे तीनों घायल हो गए। दो पक्षों में विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अशोकनगर सीएचसी भिजवाया। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि दो पक्षों में रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट हुई थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed