फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Department cracks down on school vehicles; notices sent to 28.

Kasganj News: स्कूली वाहनों पर विभाग का शिकंजा, 28 को भेजे नोटिस

Tue, 11 Aug 2026 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर मंगलवार से अभियान शुरू कर दिया है। नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूल संचालकों और बिना फिटनेस-परमिट वाले वाहनों को रेड लिस्ट में शामिल किया गया है। विभाग की ओर से ऐसे 28 स्कूल संचालकों को रजिस्टर्ड डाक से नोटिस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूली वाहनों की जांच के दौरान विभाग के सामने आया कि 18 वाहन ऐसे हैं, जो करीब 15 साल पुराने हैं और स्कूल परिसरों में खड़े हैं। इन वाहनों के पास वैध परमिट और फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं है। विभाग अब इन वाहनों का पंजीयन निरस्त करने की तैयारी में है। लंबे समय से खड़े इन वाहनों को स्कूली परिवहन व्यवस्था से बाहर करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, 10 वाहन ऐसे भी पाए गए हैं, जो चालू हालत में हैं, लेकिन उनके संचालकों ने फिटनेस और परमिट नहीं कराया है।
विज्ञापन

ऐसे वाहनों को लेकर विभाग ने सख्ती का रुख अपनाया है। नोटिस के जरिए संचालकों को निर्धारित नियमों का पालन करने का अवसर दिया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर नियमानुसार पंजीयन निरस्त करने समेत अन्य कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग का यह अभियान स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विभाग का उद्देश्य ऐसे वाहनों को सड़क से हटाना है, जो निर्धारित सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरते। रेड लिस्ट में शामिल स्कूल संचालकों को नोटिस भेजने के बाद अब विभाग की अगली कार्रवाई पर नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed