{"_id":"666e9544e333edb1370ff535","slug":"de-launching-work-will-be-done-on-nadrai-underpass-in-kasganj-on-24th-and-27th-june-traffic-will-remain-closed-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 24 और 27 जून को होगा नदरई अंडरपास पर डी-लॉचिंग का कार्य, बंद रहेगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 24 और 27 जून को होगा नदरई अंडरपास पर डी-लॉचिंग का कार्य, बंद रहेगा यातायात
Sun, 16 Jun 2024 02:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:32 PM IST
सार
24 और 27 जून को नदरई अंडरपास पर डी-लॉचिंग का कार्य होगा। इस दौरान यातायात बंद रहेगा। ईद पर्व के चलते कार्य की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज से मथुरा रेल मार्ग के नदरई अंडरपास नंबर 402 पर डी-लॉचिंग कार्य की तिथियों में रेलवे ने परिवर्तन किया है। यह कार्य 24 और 27 जून को किया जाएगा । 17 और 20 जून को निरस्त रहने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चलेगी।
विज्ञापन
रेलवे द्वारा नदरई स्थित अंडरपास पर आरएच गार्डर का डी-लॉचिंग कार्य को 17 और 20 जून को कराया जाना निर्धारित था। ईद पर्व के चलते कार्य की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह कार्य 24 और 27 जून को होगा।
विज्ञापन
रेलवे नई तिथियों में छह घंटे का ब्लॉक लेकर कार्य को पूरा कराएगा। डी-लॉचिंग कार्य सुबह 8:00 से शाम 6:00 बजे तक चलेगा। पूवोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि कासगंज-अछनेरा-कासगंज ट्रेन 17 और 20 की जगह अब 24 और 27 जून को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन