{"_id":"66d71ebc96915268350c966d","slug":"crocodile-reached-paddy-field-in-kasganj-panic-spread-among-villagers-forest-department-team-rescued-them-2024-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: धान के खेत में पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: धान के खेत में पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Tue, 03 Sep 2024 08:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 03 Sep 2024 08:31 PM IST
सार
कासगंज में एक विशालकाय मगरमच्छ धान के खेत में पहुंच गया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने इसे रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
खेत में पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में मंगलवार को एक धान के खेत में एक मगरमच्छ दिखाई दिया। उन्होंने गांव में इसकी सूचना दी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने इसे रेस्क्यू किया। जब तक मगरमच्छ पकड़ा नहीं गया, तब तक लोगों में दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन
मामला सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के समौठी गांव का है। गांव निवासी किसान जहार सिंह के खेत में जवर ने धान की फसल की है। दोपहर करीब 1 बजे जवर खेत की तरफ गए तो खेत पर एक विशालकाय मगरमच्छ देखा। इससे वह डर गए। इसके बाद खेत मालिक को जानकारी दी।
विज्ञापन
खबर फैली तो देखते ही देखते गांव के सैकड़ों लोग और आसपास के गांवों से लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम से रेंजर यतिन सिंह, वन दरोगा महिपाल सिंह, वन रक्षक पंकज कुमार और आकाश कुमार पहुंचे। टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा।
विज्ञापन
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए मगरमच्छ को हजारा नहर में छोड़ दिया जाएगा। ताकि वह सुरक्षित अपने प्राकृतिक आवास में रह सके। जब तक मगरमच्छ पकड़ा नहीं गया तब तक लोगों में भय का माहौल रहा। पकड़े जाने से सभी ने राहत की सांस ली।