{"_id":"6a6649cf26642386ba022148","slug":"connecting-road-from-imamuddin-nagar-to-jadayi-is-in-a-dilapidated-condition-kasganj-news-c-175-1-kas1009-151219-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: इमामुद्दीन नगर से जदयी जाने वाला संपर्क मार्ग जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: इमामुद्दीन नगर से जदयी जाने वाला संपर्क मार्ग जर्जर
विज्ञापन
फोटो29गंजडुंडवारा के इमामुद्दीन नगर से जधई जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद
गंंजडुंडवारा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव इमामुद्दीन नगर से जदयी जाने वाला संपर्क मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने और डामर पूरी तरह उखड़ जाने से राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परेशान ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से इस मार्ग का जल्द निर्माण कराने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार, मायावती सरकार के कार्यकाल में अंबेडकर गांव योजना के तहत इस सड़क का निर्माण हुआ था, जिसके बाद से आज तक इसकी सुध नहीं ली गई। स्थिति यह है कि डामर गायब होकर केवल पत्थर बचे हैं और पटरियां भी कट चुकी हैं।
इस मार्ग से एक डिग्री कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय के बच्चों समेत करीब आधा दर्जन गांवों के लोग रोजाना गंजडुंडवारा आते-जाते हैं। खराब रास्ते के कारण आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण वीरपाल सिंह ने बताया कि कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीण पंछी ने बताया कि बरसात में पानी भरने से गड्ढों का अंदाजा नहीं लगता, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।
रमेश चंद चौहान, रामू सिंह, रामनरेश, दिवारी लाल, छविराम सिंह, पूर्व प्रधान महेश चंद, कल्लू सिंह, वीरेश और डॉ. राजवीर सहित अन्य ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क नहीं बनी तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे।