फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Challenging influence of Baba Sakar Hari farmer uprooted two taps installed in premises

साकार हरि के रसूख को चुनौती: किसान ने परिसर में लगे दो नल उखाड़े, इसके जल को अनुयायी पानी नहीं अमृत मानते हैं

Thu, 04 Jul 2024 06:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Jul 2024 06:56 PM IST
सार

साकार हरि के रसूख को चुनौती देते हुए किसान ने परिसर में लगे दो नल उखाड़ दिए। इसके जल को अनुयायी पानी नहीं अमृत मानते हैं। 

विज्ञापन
Challenging influence of Baba Sakar Hari farmer uprooted two taps installed in premises
साकार हरि के रसूख को चुनौती: किसान ने परिसर में लगे दो नल उखाड़े - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में बहादुर नगर, पटियाली में भोलेबाबा का आश्रम है। यहं उस समय माहौल तल्ख हो गया, जब पड़ोसी गांव के ग्रामीणों ने भोले बाबा के रसूख को चुनौती देते हुए आश्रम में लगे दो नल उखाड़ दिए। अनुयायियों का मानना है कि इन नलों से जल नहीं अमृत निकलता है। बाबा के सेवादारों ने नल उखाड़ने पर आपत्ति की। फिर गांव के लोगों के साथ नल उखाड़ने वाले लोगों की मान मनव्वल भी की। उसके बाद उखाड़े गए दोनों नल सायं के समय फिर से स्थापित किए गए।

विज्ञापन


बताया गया कि 30 बीघा क्षेत्रफल में बने बाबा के आश्रम आठ नल लगे हुए हैं। इन नलों में से दो नल ऐसे स्थान पर लगे हैं, जहां नगला चक के किसान के खेत का रास्ता है। नल लगे होने के कारण किसान के खेत में ट्रैक्टर नहीं जा पाता व अन्य असुविधाओं का सामना किसान को करना पड़ रहा था। नगला चक का किसान इसको लेकर परेशान था। हाथरस के सत्संग में भगदड़ के मामले में भोले बाबा पर आई आंच के माहौल को देखते हुए किसान ने दोनों नल उखाड़ दिए। 
विज्ञापन


इससे आश्रम में मौजूद सेवादार भी हैरत में आ गए। ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाएं होने लगीं। नल उखाड़े जाने के बाद फिर से सेवादारों ने जनहित का वास्ता देकर नल लगवाने के लिए नगला चक के किसान की मान मनोब्बल की। सेवादारों ने किसान को समझाने में सफलता हासिल की। सायं के समय नल स्थापित करने की सहमति बनी और नल की स्थापना का कार्य किया गया। सेवादार राजपाल सिंह ने बताया कि दोनों उखाड़े नल लगवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नल के पानी को भक्त मानते हैं अमृत

भोले बाबा के आश्रम का मुख्य आकर्षण पटियाली के आश्रम में लगे 8 नल हैं। इन नलों से निकलने वाले पानी को भक्त अमृत मानते हैं। नल के पानी से भक्त न केवल स्नान करते हैं, बल्कि पानी पीते हैं। अपने घर ले जाते हैं। भक्तों का मानना है कि इन नलों का पानी पीने से बीमारियां दूर होती हैं। भोले बाबा के आश्रम के यह नल इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed