{"_id":"68d15028a73c2654080593f5","slug":"bulls-created-a-ruckus-and-broke-cart-in-kasganj-2025-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सड़क पर सांड़ों का बवाल...तोड़ दिया ठेला, लग गई आग, जान बचाकर भागे लोग; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सड़क पर सांड़ों का बवाल...तोड़ दिया ठेला, लग गई आग, जान बचाकर भागे लोग; देखें वीडियो
Mon, 22 Sep 2025 07:14 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 22 Sep 2025 07:14 PM IST
सार
सांड़ों को लड़ते देख छोले-भटूरे का ठेला लगाने वाले संचालक ने उन पर पानी फेंककर भगाने का प्रयास किया। पानी फेंकने पर सांड़ और भी ज्यादा गुस्सा गए। ठेला तोड़ दिया। सड़क पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
सांड़ों का हमला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज के नदरई गेट पर रविवार की सुबह रोड पर दो सांड़ों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। रोड किनारे छोले भटूरे का ठेला लगाने वाले शख्स ने सांड़ों को पानी डालकर भागना चाहा, जो उसे महंगा पड़ गया। अचानक सांड़ लड़ते हुए ठेले में जा घुसे। इससे ठेला क्षतिग्रस्त हो गया और भट्ठी गिरने से आग की तेज लपटें निकलने लगी। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि सांड़ या कोई आग की चपेट में नहीं आया।
नदरई गेट पर रविवार की सुबह दो सांड़ रोड पर आपस में लड़ रहे थे। इस दौरान सांड़ों ने सड़क पर जमकर बवाल मचाया। दोनों सांड़ को लड़ते हुए देख, वहां पर मौजूद छोले-भटूरे का ठेला लगाने वाले संचालक ने उन पर पानी फेंककर भगाने का प्रयास किया। पानी फेंकने पर सांड़ और भी ज्यादा गुस्सा गए।
विज्ञापन
नदरई गेट पर रविवार की सुबह दो सांड़ रोड पर आपस में लड़ रहे थे। इस दौरान सांड़ों ने सड़क पर जमकर बवाल मचाया। दोनों सांड़ को लड़ते हुए देख, वहां पर मौजूद छोले-भटूरे का ठेला लगाने वाले संचालक ने उन पर पानी फेंककर भगाने का प्रयास किया। पानी फेंकने पर सांड़ और भी ज्यादा गुस्सा गए।
विज्ञापन
Trending Videos
दोनों सांड़ अचानक बाइक में टक्कर मारने के बाद छोले-भटूरे के ठेले में जा घुसे। इससे ठेला क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर रखा सामान गिरकर बर्बाद हो गया। इस दौरान ठेले पर लगी भट्ठी गिरने से आग की तेज लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन
घटना के वक्त ठेले पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। सभी ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। पूरी घटना पास की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। मामले में चित्रगुप्त कॉलोनी निवासी राजकुमार का कहना है कि निराश्रित गोवंश दिनभर रोड पर घूमते रहे हैं। इनसे हादसों की आंशका बना रहती है। निराश्रित गोवंश को गोशाला में भेजना चहिए।
ये भी पढ़ें-GST 2.0: बाजार में जीएसटी कटौती बेअसर...पुराने दाम पर बेचा गया सामान, व्यापारियों ने ये बताई वजह
ये भी पढ़ें-GST 2.0: बाजार में जीएसटी कटौती बेअसर...पुराने दाम पर बेचा गया सामान, व्यापारियों ने ये बताई वजह