फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Bullion traders said, GST rates should be reduced.

Kasganj News: सराफा कारोबारी बोले, जीएसटी दरों में हो कटौती

Thu, 22 Jan 2026 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 22 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Bullion traders said, GST rates should be reduced.
फोटो12सदर तहसीलदार हो ज्ञापन सौंपते सराफा कारोबारी। स्रोत:विज्ञ​प्ति
कासगंज। सोना चांदी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि लगातार जारी है। इस वृद्धि से सराफा कारोबार भी मुसीबत में आ गया है। कीमतों में वृद्धि के कारण आभूषणों की बिक्री का कार्य प्रभावित हुआ है। वहीं जरूरतमंद लोग परेशान हैं। कारोबारियों ने ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर जीएसटी की दरों में कटौती करने की मांग की है।सराफा एसोसिएशन के जिला महामंत्री दीपक गुप्ता, जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध पल्तानी ने प्रधानमंत्री एवं वित्तमंत्री से मांग करते हुए कहा कि बेतहाशा वृद्धि के बीच मध्यमवर्गीय लोग बेहद परेशान है। छोटे सराफा कारोबारियों का कारोबार ठप हो चुका है। उन्होंने कहा कि एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर अनियंत्रित सट्टेबाजी से हालात खराब हो रहे हैं। इस वजह से सोने-चांदी के बाजार में बूम आ रहा है। ऐसे में अनेक लोग जमीन जायदाद बेचकर सोना-चांदी का सट्टा एमसीएक्स पर कर रहे हैं। इससे बड़ी बर्बादी हो रही है। उन्होंने कहा कि सोने-चांदी पर जीएसटी की दर तीन से घटाकर एक प्रतिशत किया जाए। इसके अलावा इम्पोर्ट ड्यूटी में कटौती की जाए। सोने-चांदी को विशेष ईएमआई श्रेणी में रखा जाए अन्यथा सराफा बाजार समाप्त हो जाएगा। इस दौरान जिला प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, जिला प्रबंधक सुरेंद्र माहेश्वरी, जिला संसदीय महामंत्री विपुल गर्ग, शहर अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया, शहर महामंत्री रोहताश यादव, शहर कोषाध्यक्ष ललित बिड़ला, प्रबंधक मयंक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed