फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Badampur and Nagla Bhim will get relief from waterlogging.

Kasganj News: बादामपुर और नगला भीम में जलभराव से मिलेगी निजात

Thu, 12 Feb 2026 08:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सदर विकास खंड के गांव बादामपुर और नगला भीम में पंचायत की ओर से नाला निर्माण कराया जाएगा। दोनों गांवों के ग्रामीण जलभराव की समस्या से परेशान थे। यह निर्माण 19.80 लाख रुपये की लागत से होगा।
विज्ञापन

ग्रामीण अनिल कुमार ने बताया कि बरसात के दिनों में इन मार्गों से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने ब्लाॅक प्रमुख और खंड विकास अधिकारी से गांव में नाला निर्माण करवाने की मांग की थी। नाले के निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। इससे लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह ने बताया कि बादामपुर व नगला भीम में नाला निर्माण की लोगों ने मांग की थी। नाला निर्माण के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed