फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   angry father shot daughter for her insistence on love marriage In Kasganj

पिता ने बेटी को किया शूट: सीने को भेद गई गोली, फिर खुद को भी उड़ाया, लव मैरिज करने की जिद पर अड़ी थी

Sun, 26 Mar 2023 07:10 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Mar 2023 07:10 AM IST
सार

कासगंज में एक शिक्षक पिता ने अपनी शिक्षिका बेटी की लव मैरिज करने की जिद पर उसे गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी शूट कर लिया। नौकरी पाने के बाद से बेटी घर वालों की बात मानने को तैयार नहीं थी। 

विज्ञापन
angry father shot daughter for her insistence on love marriage In Kasganj
घटना के बाद अस्पताल में पिता-पुत्री की जांच करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में बेटी की लव मैरिज करने की जिद से आक्रोशित शिक्षक पिता ने शिक्षिका बेटी को गोली मार दी। इसके बाद खुद को शूट कर लिया। बेटी और पति की मौत से पत्नी व बेटे का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली।

विज्ञापन


घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी की है। यहां के निवासी नरेंद्र सिंह यादव (55) शेरवानी इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर तैनात थे। वह अपनी बेटी और पत्नी शशिप्रभा के साथ रह रहे थे। उनकी बेटी जूही (26) सोरोंजी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय, मिर्जापुर में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। 

विज्ञापन

शादी की बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई

शशिप्रभा ने बताया कि बेटी एक लड़के से प्रेम करती थी। वह इसी से शादी करने की जिद पर अड़ी पर थी। जबकि नरेंद्र इसका विरोध कर रहे थे। लेकिन नौकरी मिलने के बाद से बेटी हमारी कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं थी। वह उसी लड़के से शादी करने की जिद कर रही थी। शनिवार को भी बेटी और पिता के बीच शादी की बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रायफल की नाल खुद पर लगाई और ट्रिगर दबा दिया

बताया कि कहासुनी के दौरान बात बढ़ती गई। इसी बीच पिता इतने आक्रोशित हुए कि कमरे में गए और रायफल निकाल लाए। इससे पहले कि मैं दोनों को अलग कर पाती उन्होंने बेटी पर रायफल तानी और फायर कर दिया। गोली बेटी के सीने को भेद गई और वह वहीं गिर गई। इसके बाद उन्होंने रायफल की नाल खुद पर लगाई और ट्रिगर दबा दिया। 

दोनों खून से लथपथ होकर वहीं गिर गए

बताया कि दोनों लोग खून से लथपथ होकर वहीं गिर गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर अस्पताल पहुंची। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। 

पुलिस जांच कर रही है-एसपी

एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि आवास विकास में शिक्षक द्वारा बेटी और खुद को गोली मारने की जानकारी मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली। प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग से आहत होकर वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। घटनास्थल का मुआयना करने साक्ष्य जुटाए गए हैं। जांच की जा रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed